2 सगी नाबालिग बहनों के साथ 4 युवकों ने किया गैगरेप

7/17/2016 4:59:56 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा के गांव नथौर में 2 सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

 

पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि 6 दिन पूर्व दोनों बहने अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। करीवाला के 4 युवक घर में घुस आए और लड़कियों व उनकी मां को  नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को अगवा कर ले गए। 2 दिन बाद किसी तरह लड़कियां आरोपियों के चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची। दोनों ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई। चारों युवकों पर 2 दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया। 

 

करीवाला पुलिस चौकी में शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होता देख उन्होंने सी.एम. विंडो के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इसके बाद आज दोनों पीड़ित लड़कियों का 6 दिन बाद मैडिकल करवाया गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

मामले के जांच अधिकारी ताराचंद ने बताया कि करीवाला चौकी पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में दोनों का मैडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।