राजनीतिज्ञों की सद्बुद्धि के लिए अर्धनग्न होकर किया हवन-यज्ञ

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 12:33 PM (IST)

सिरसा (ब्यूरो): भारतीय किसान संघ द्वारा मांगों को लेकर लघुसचिवालय में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने आज अर्धनग्न होकर राजनीतिज्ञों की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। किसानों का धरना आज 23वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन कटारिया ने की। किसानों को संबोधित करते हुए मदन कटारिया ने कहा कि अभी तक किसानों की जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है।

राजनीति से जुड़े लोग भी किसानों की समस्याएं जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। इसलिए आज किसानों ने अर्धनग्न होकर राजनीतिज्ञों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन-यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि आज किसानों का धरना 23वें दिन में प्रवेश कर गया है। हालांकि इस बाबत कोई भी प्रशासनिक अधिकारी भी किसानों से कोई बातचीत करने नहीं पहुंचा। इस अवसर पर जिला प्रधान ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष धनराज, मांगू सिंह, हनुमान, अभय सिंह, भागमल, महेंद्र, भगवान, दर्शन सिंह, राजेंद्र, कमलेश, विनोद, प्रदीप, गंगाबिशन, विनोद पीरखेड़ा, अमृतपाल, ओकारमंल उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

static