किसान ने बेची 2.35 लाख की भैंस

9/27/2016 4:13:58 PM

कालांवाली (प्रजापति): क्षेत्र के गांव चोरमार के किसान नेमपाल सिंह पुत्र कौर सिंह मुर्राह नस्ल की भैंसें रखता है। किसान का नाम मुर्राह नस्ल के नाम पर पूरा क्षेत्र जानता है, वहीं प्रदेश सरकार व सम्बंधित विभाग की ओर से समय-समय पर लगने वाले पशुओं की प्रतियोगिता में किसान ने कई बार ईनाम भी जीते हैं। किसान नेमपाल सिंह ने अपनी एक भैंस आज पंजाब भटिंडा के गांव अकलिया के किसान नाजर सिंह को 2 लाख 35 हजार में बेची है।