मलेरिया विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति में धांधली !

5/19/2019 12:34:03 PM

सिरसा (का.प्र.): जिला रोजगार कार्यालय व मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा मलेरिया विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर धांधली के विरोध में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। स्वास्थ्य सहायकों जोङ्क्षगद्र सिंह, भजन सिंह, बूटा सिंह, सुशील, भजन व राजबीर ने उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सिरसा के नाम पत्र सौंपते हुए कहा है कि वे पिछले कई सालों से मलेरिया विभाग में डी.सी. रेट पर बतौर अनुबंधित नौकरी कर रहे थे और अब उन्हें पुन: नियुक्त किया जाना था। जिला रोजगार कार्यालय व मलेरिया विभाग के कर्मचारियों ने धांधली करते हुए विभाग को गुमराह कर उन्हें हटा दिया है।

शिकायत पत्र में कहा है कि उनके स्थान पर कुछ एस.सी. कैटेगरी के लोगों को जनरल कैटेगरी में दर्शाते हुए नियुक्त कर दिया जोकि स्पष्ट रूप से धांधली है। इस धांधली के तमाम दस्तावेज शिकायकत्र्ताओं ने डी.सी. ऑफिस में शिकायत के साथ दिए है। शिकायकत्र्ताओं ने बताया कि उनके साथ हुई ज्यादती के बाद उन्होंने सूचना के अधिकार एक्ट के तहत डी.एम.ओ. ऑफिस से जानकारी प्राप्त की तो उसमें भी नियुक्त हुए कर्मचारियों की कास्ट कैटेगरी दर्शाई गई थी जिसके बारे में कार्यालय को मौके पर सूचित किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकत्र्ताओं ने बताया कि यह विभाग का पहला मामला नहीं है।

इससे पूर्व भी इस तरह की धांधली की जाती रही है। निजी स्वार्थ के लिए काबिल कर्मचारियों को हटाकर चहेतों को भर्ती करना गलत है। शिकायतकत्र्ताओं ने यह भी कहा कि वे गरीब लोग हैं और विभाग के कार्य कर उन्हें जो सैलरी सरकार से मिलती है उसी से उनका परिवार चलता है मगर विभाग के कर्मचारियों ने उसके साथ ज्यादती की है। शिकायत्तकत्र्ताओं ने मांग की है कि नियुक्त हुए कर्मचारियों को हटाकर नई चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्ति की जाए। वहीं इस मामले में डी.एम.ओ. डा. दीप गगनेजा ने कहा कि नियुक्ति में कोई भी धांधली नहीं बरती गई है। हमने रोजगार कार्यालय से कर्मचारियों का डाटा लिया था उसी के अनुसार नियुक्तियां की गई हैं।

Isha