अब मोबाइल एप करेगा महिलाओं की सुरक्षा

7/17/2018 12:05:17 PM

सिरसा (ब्यूरो): मोबाइल पर एक क्लिक के जरिए सिरसा में महिला पुलिस पीड़ित महिला या लड़की के पास पहुंच जाएगी। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की एक खास टीम बनाई गई है। इस टीम में दुर्गा शक्ति नाम से 2 वाहन एवं करीब 24 महिला पुलिस जवान शामिल हैं। इन 24 महिला पुलिस जवानों को लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए खास ट्रेनिंग दी गई है। 

यहां के महिला थाना में डी.एस.पी. साधुराम एवं महिला थाना की इंचार्ज सुनीता रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डी.एस.पी. साधुराम ने बताया कि हरियाणा पुलिस की ओर से दुर्गा शक्ति नाम से एक एप डिवैल्प किया गया है। कोई भी लड़की या महिला अपने मोबाइल पर इस एप को प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर अपनी सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है। एप को जी.पी.एस. सिस्टम से ङ्क्षलक किया गया है। ऐसे में जो भी लड़की या महिला इस एप का इस्तेमाल कर रैड बटन क्लिक करेगी, नजदीकी महिला थाना में उसकी लोकेशन चली जाएगी। 

ऐसे में तत्काल महिला पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। वहीं, दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन महिलाओं की एक टीम आज सी.एम.के. कालेज पहुंची और यहां पर छात्राओं को एप के बारे में जानकारी दी। 
 

Deepak Paul