तहसील पर साइन बोर्ड न होने से असमंजस में लोग

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 12:52 PM (IST)

रानियां(सतनाम): रानियां की तहसील लंबे समय से खंड विकास पंचायत कार्यालय में रही। तहसील का अपना भवन हो। इसके लिए रानियां की जनता ने खूब प्रयास किया। लंबा समय तहसील किराए की बिल्डिंग में रही। इसकी नई बिल्डिंग बनाने के लिए रानियां क्षेत्र की जनता ने युद्ध लड़ा। आखिरकार भाजपा सरकार ने रानियां की तहसील को नई जगह बिल्डिंग बनाकर शिफ्ट कर दिया है लेकिन सरकार व प्रशासन के द्वारा नई तहसील की पहचान अभी रानियां की जनता को नहीं करवा पाई है।

प्रशासन व सरकार ने नई तहसील की न तो कोई मशहूरी की है कि नई तहसील रानियां के वार्ड नं.-1 के नजदीक व श्मशान भूमि के पास बनाई है और न ही साइन बोर्ड लगाया गया है। साइन बोर्ड न होने के कारण रानियां क्षेत्र के लगभग 90 गांवों के लोग असमंजस में पड़े हुए हैं।  

हर रास्ते पर लगाएं साइन बोर्ड
रानियां शहर में जो भी रास्ता आता है। उस रास्ते पर नई तहसील का साइन बोर्ड लगाना चाहिए। रानियां शहर में मुख्य रूप से 4 रास्ते लगते हैं। प्रशासन को चाहिए कि नई तहसील का साइन देकर चारों रास्तों पर बोर्ड लगाएं जो नई तहसील को साइन करते हों। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static