मजदूरी मांगने पर व्यक्ति ने महिला मजदूर पर कस्सी से किया हमला

12/5/2020 3:24:53 PM

सिरसा : प्रीत नगर में एक व्यक्ति ने मजदूरी मांगने पर महिला मजदूर पर कस्सी से हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस को घायल सुनीता की बहन प्रमीला निवासी सुखसागर कॉलोनी ने बताया कि उसकी बहन सुनीता रवि उर्फ रविंद्र निवासी ढाणी पीरावाली शाहपुर बेगू के पास दिहाड़ी- मजदूरी करती थी।

सुनीता ने रवि से मजदूरी के 5 हजार रुपए लेने थे। गत दिवस उसे पता चला कि रवि ने रुपए देने से इंकार कर दिया और सुनीता से झगड़ा करने लगा। इस दौरान रवि ने सुनीता के सिर से वार कर दिया।

Manisha rana