ए.टी.एम  कार्ड बदलकर लाखों की लगाई चपत, केस दर्ज

11/3/2017 3:04:50 PM

रानियां(दीपक):गांव रणजीतपुर थेड़ी के राणाराम पुत्र जग्गा राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति पर ए.टी.एम कार्ड बदलकर 1 लाख 67 रुपए की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में राणाराम ने बताया कि उसका खाता गांव जीवन नगर स्थित बैंक आफ बड़ोदा में है और उसने बैंक का ए.टी.एम. कार्ड लिया हुआ था। बीते दिनों वह रानियां स्टेट बैंक आफ इंडिया के ए.टी.एम. पर 500 रुपए निकलवाने के लिए गया। कैबिन में पहले से ही एक अन्य व्यक्ति मौजूद था उसके ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसके खाते में 1 लाख 67 हजार की राशि धोखे से निकाल ली। पुलिस ने राणाराम की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है और बैंक से निकलवाई गई सी.सी.टी.वी. फुटेज के अनुसार कुछ पुख्ता प्रूफ पुलिस के हाथ लगे हैं।