ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

9/6/2019 3:48:50 PM

रानियां : ब्लाक रानियां ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सम्बंधित सीटू के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने रानियां ब्लाक के कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से पहले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बी.डी.ओ. कार्यालय के सामने यूनियन के ब्लाक प्रधान रणजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन जिला सचिव शंकर कुमार ने किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठे।

सफाई कर्मचारियों को सीटू कार्यकारी जिला सचिव विजय ढुकड़ा ने कहा कि प्रदेश के 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी 27 अगस्त से अपने शोषण के खिलाफ हड़ताल पर है और प्रदेश की भाजपा सरकार आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के चक्कर में झूठी जन आर्शीवाद यात्रा चला रही है।

इस मौके परे ब्लाक प्रधान रणजीत सिंह, उपप्रधान सुखराम, सचिव जयकरण, मांगेराम, सुलखन सिंह, तरसेम सिंह, चनद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Isha