दलित विरोधी है भाजपा सरकार: नरेश सारण

8/22/2016 6:17:00 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने सिरसा की अनाज मंडी में धरना प्रदर्शन किया। इस धरने की अगुवाई बसपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारण ने की। धरने में सेंकड़ों की तादाद में बसपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
 
 
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष बोले कि भाजपा दलित विरोधी सरकार है और इस सरकार से हर वर्ग परेशान है। नरेश सारण ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तबसे दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है। प्रदेश में महिलाए सुरक्षित नहीं है। आए दिन गैंगरेप की घटनाए बढ़ती जा रही है।