NSUI ने फूंका सरकार का पुतला

8/17/2016 3:11:34 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): सरकारी कॉलेज में 20 फीसदी सीट्स बढ़ाने की मांग पर बवाल अभी भी जारी है।
पहले ABVP इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी अब NSUI सड़कों पर उतर आई है। एन.एस.यू.आई. के कार्यकर्ताओं ने शहर और नेशनल कॉलेज के गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। 
 
उन्होंने मुख्य मंत्री व् शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका। एन.एस.यू.आई के ज़िला प्रधान मुख्यतियार सिंह ने कहा की सरकार ने अगर इस मांग को पूरा नहीं किया तो उनका यह विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।