जब खेल मंत्री विज पड़े डेरा सच्चा सौदा राम रहीम के पांव... पढ़िए पूरी खबर (Watch Pics)

8/28/2016 5:20:55 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): एम.एस.जी. खेल स्टेडियम में चल रही ​‘तिरंगा रूमाल छू लीग  के छठे दिन पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज ने टूर्नामेंट में शिरकत की। खेल मंत्री के साथ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इसां ने भी खेल का लुफ्त उठाया। यही नहीं विज ने डेरा प्रमुख राम रहीम का आशीर्वाद भी लिया।
 
 
खेल मंत्री अनिल विज बोले कि यह संस्थान खेलो को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर है। यहां से बेहतरीन खिलाड़ी निकलते है। इसलिए मैं भी खेलो को बढ़ावा देने के लिए इस संस्थान को अपने निजी कोष से 50 लाख रूपए देने की घोषणा करता हूं।
 
 
विज ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर भी निशाना साधा। विज ने कहा कि हुड्डा साहब उनके बिना इसलिए उदास हो गए क्योंकि वो हुड्डा साहब को रियो नहीं लेकर गए। विज ने कहा अगली बार टोक्यो में होने वाले खेलों में वह उन्हें ले जाएंगे। वही साक्षी मलिक के सम्मान समारोह में शामिल न होने पर विपक्ष के सवालों पर विज बोले मैं 36 घंटो से सफर करके आया था। मैं प्लेन में सो नहीं सका इसलिए मैं कार्यक्रम में नहीं जा सका।