प्रदेश में पहले से गौ हत्या में कमी आई : मंगला

1/5/2016 6:48:12 PM

सिरसा, (सतनाम सिंह) : आज यहां हरियाणा गौ रक्षक सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह में उनका जोर शोर से स्वागत किया। चेयरमैन भानी राम मंगला ने कहा कि किस तरह गौ वंश बचाया जाये और उनका रखरखाव कैसे बेहतर तरीके से रखा जाये,इसके लिए पूरे हरियाणा की गौशालाओं का दौरा करेंगे और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर इस विषय को सरकार से साझा करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश में पहले से अब गौ हत्या में कमी आई है

उन्होंने कहा कि आज देश में सख्त से सख्त कानून बना है तो केवल हरियाणा में। इस समय तीन लाख गौवंश गौ शाला में है। लगभग एक लाख पंद्रह हजार गाएं सड़कों पर घूम रही हैं। उसके लिए कुछ हमारी भी कमियां हैं जिन्हें दुरुस्त कर सुधार किया जायेगा।  

भानी राम मंगला ने कहा कि पहले से अब गौ हत्या में कमी आई है अब इस पर विचार करना है की इनका रख रखाव कैसे किया जाये। सरकार अब गौ पालन पर सब्सिडी देगी जिस से लोग अब गौ वंश को अधिक लोग पालने लगेंगे। सरकार ने जो वादे किये है की गौवंश को आवारा सड़कों पर नहीं घूमने देंगे,वो पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गौ शाला को स्वावलम्बी और लोगों को इस के लिए बढ़ावा देने के लिए गो वंश के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। पहले यह सिर्फ मछली,सूअर,भैंस और मुर्गी पालने पर मिलती थी और सरकार अब दस गाय पालने वाले पालक को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी और उस से ज्यादा पालने वालो को 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।