चोरों के हौसले बुलंद: मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र से हजारों की नकदी चुराई

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 03:06 PM (IST)

रानियां (दीपक/सतनाम) : लॉकडाऊन के चलते शहर के चोरों के हौसले बुलंद हो चुके है। अज्ञात लोग बंद पड़े मंदिरों को अपना निशान बना रहे हैं। बीती रात शहर के वार्ड 4 में गली हनुमान मंदिर वाली में स्थित जैन मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे दानपात्र में हजारों की नकदी चुरा ली। मंदिर के सेवादार मोनू ने बताया कि वे बीती रात 8 बजे मंदिर बंद करके गया था और सुबह 6 बजे जब वह मंदिर खोलने के लिए आया तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था।

उसने एस.एस. जैनसभा के प्रधान विनोद जैन, नरेश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण किया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना थी। प्रधान विनोद जैन ने बताया कि मंदिर के रखे दानपात्र को हर 2 माह के बाद के खोला जाता था और उसमें 10 हजार के करीब नकदी निकलती थी। थाना रानियां से एस.आई. नरेश कुमार पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी की वारदात की पूरी जानकारी ली।

इस मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित किए। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जैन सभा के प्रधान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है और मंदिर में चोरी करने वालों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए स्कूलों में सेवादार नियुक्त करने के आदेश
कोरोना वासरस के भय को लेकर सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, ऐसे में स्कूलों में कोई चोरी की घटनाएं न हों। इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक को विद्यालयों में सेवादार की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिए हैं कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी के चलते 21 दिन का लॅाकडाऊन किया गया है। इसलिए जिले के सभी विद्यालय बंद है इसलिए सभी को आदेश दिए जाते हैं कि लॉकडाऊन के दौरान अपने विद्यालय में एक सेवादार की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें ताकि विद्यालय में कोई अप्रिय घटना न हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

static