वाहनों की टक्कर से 2 लोगों की मौत

12/31/2017 12:14:03 PM

सिरसा(ब्यूरो):जिला में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार माधोसिंघाना निवासी प्रेम कुमार गांव बकरियावाली में बोरिंग मशीन से ट्यूबवैल बोरिंग का काम करने गया था। बीती रात जब वह पैदल घर जा रहा था तो गांव बकरियावाली के निकट अज्ञात वाहन ने प्रेम को चपेट में ले लिया।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य घटना ताजिया के निकट घटित हुई। जानकारी के अनुसार खैरेकां निवासी जगदीश पुत्र पृथ्वी गांव ताजिया में राममिस्त्री का काम करने गया। बाइक पर लौटते समय ताजिया के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे जगदीश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।