अज्ञात लूटेरे मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनकर हुए फरार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 02:38 PM (IST)

ऐलनाबाद : शहर में बीती रात्रि वार्ड नं. 15 में  श्री राम धर्मकांटा पास एक युवक से कुछ अज्ञात युवक मोटर साईकिल व मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। पीड़ित युवक ने अज्ञात युवकों पर कार्यवाही को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार वार्ड नं 15 निवासी रोहित बीबी रात्रि करीब सवा ग्यारह बजे अपनी मोटर साइकिल पर जा रहा था कि नोहर रोड पर श्री राम धर्मकांटा के पास चार अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए तथा उन्होंने पीड़िता को कापा दिखाते हुए मोटर साइकिल व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस फिलहाल अज्ञात लूटेरों की तलाश कर रही है। 

                                                                


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static