नरमा चुगने गई महिला ने लगाया छेडख़ानी का आरोप

10/12/2018 2:37:24 PM

बड़ागुढ़ा(रेशम): रोड़ी थाना के गांव फग्गु में नरमा चुगाई करने गई एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया। इस संबंध में रोड़ी पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को  दी शिकायत में फग्गु निवासी विवाहित महिला सरोज देवी ने आरोप लगाया कि वह खेत में नरमा चुगाई करने गई थी लेकिन गांव का ही एक युवक गुरदित्ता सिंह भी खेत में आ पहुंचा। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। 

इस मामले की महिला ने रोड़ी थाना में शिकायत दी। थाना प्रभारी वजीर सिंह ने इस संबंध में बताया कि महिला द्वारा छेड़छाड़ व कपड़े फाडऩे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Deepak Paul