मिट्टी का तोंद गिरने से 2 मजदूर दबे

2/10/2019 11:53:46 AM

राई: राई इंडस्ट्रीज एरिया में निर्माणाधीन फैक्टरी में काम कर रहे 2 मजदूरों पर मिट्टी का तोंदा गिर गया। मजदूर मिट्टी के मलबे में दब गए। मजदूरों और मौके पर पहुंचे लोगों ने जे.सी.बी. की मदद से मिट्टी हटाकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि राई इंडस्ट्रीज एरिया में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में सैटरिंग कर रहे 2 मजदूर मुब्बिर (28) और एन्नूल (45) के ऊपर मिट्टी की तोंद गिर गई और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों और मौके पर पहुंचे लोगों ने जे.सी.बी. की मदद से मिट्टी हटवाई और दोनों मजदूरों को जिंदा बाहर निकाल लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Deepak Paul