लोन दिलवाने का झांसा देकर 60 महिलाओं से 6 लाख की ठगी

9/12/2018 11:10:48 AM

गोहाना(अरोड़ा): भारत सरकार की योजना से लोन दिलवाने के झांसे से 60 महिलाओं से 6 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। एस.डी.जे.एम. की अदालत के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 3 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न केस दर्ज किया है। यह केस शहर के आर्य नगर की सरगम सहित 12 पीड़ित महिलाओं ने पानीपत के डाहर गांव के जितेन्द्र, उसके पिता राज बङ्क्षलद्र तथा मेरठ निवासी रवि कपूर के खिलाफ दर्ज करवाया है। सरगम के अनुसार वह एक कम्पनी में काम करती थी जिसका मैनेजर रवि कपूर था। बाद में उसने कम्पनी में काम करना छोड़ दिया। 

2017 में 2 अगस्त को रवि कपूर डाहर गांव के जितेन्द्र के साथ उसके घर आया। आरोपियों ने केन्द्र सरकार की एक योजना के हवाले से 2 लाख रुपए का लोन दिलवाने का वायदा किया तथा उससे आधार कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक पासबुक की प्रतियां ले लीं। इन के साथ उसके 5 फोटो और 5677 रुपए शुल्क के रूप में लिए। लोन के लिए महिलाओं के गु्रप बनाने थे। सरगम का कहना है कि सितम्बर 2017 में 7500 रुपए के हिसाब से 60 महिलाओं ने लोन के लिए शुल्क दे दिया। 

7 महीने बाद जब कोई सूचना नहीं आई और पानीपत स्थित कार्यालय से सम्पर्क किया गया, वहां ताला लगा मिला। इस पर आरोपियों के खिलाफ सोनीपत के एस.पी. को 20 अप्रैल 2018 को शिकायत की गई। गोहाना सिटी थाने में 23 अप्रैल को आरोपियों ने लिखित में दे दिया कि ली राशि लौटा देंगे लेकिन बाद में मांगने पर गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करने लगे। पीड़िताओं के पास आरोपियों की फोन कॉल की रिकॉॄडग भी है। केस सरगम के साथ गुढ़ा गांव की सुषमा और पिंकी, बुटाना गांव की राजवंती, संतोष और दर्शना तथा गोहाना शहर की पतासो, निशा, सुदेश, दर्शना, रानी, ममता और मोनिका ने दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Deepak Paul