हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा 8.14 लाख क्यूसिक पानी, प्रशासन अलर्ट

8/19/2019 4:23:35 PM

सोनीपत: हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए 1 लाख 43 हजार क्यूसिक पानी का खतरा अभी ठीक से टला भी नहीं था कि रविवार को एक बार फिर से हथिनी कुंड बैराज से 8 लाख 14 हजार क्यूसिक पानी छोड़ दिया गया है। ऐसे में उफान पर चल रही यमुना नदी को लेकर प्रशासन ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को यमुना नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं, बाढ़ नियंत्रक टीम को भी हर विषम परिस्थितियों से निपटने की तैयारी करने के निर्देश जारी किए गए है।

वर्ष 2014 में एक साथ 6 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया था, जिसके बाद यमुना के सटे गांवों को फसलों का काफी नुक्सान झेलना पड़ा था। दरअसल, यमुनानगर में लगातार हो रही बरसात की वजह से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। वहीं, हथिनी कुंड बैराज से भी पानी छोडऩे का सिलसिला भी जारी है। चंद दिनों पहले हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 43 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया था, वहीं रविवार सुबह करीब 10 बजे 21 हजार क्यूसिक पानी और छोड़ दिया गया है।

इसके अतिरिक्त सायं 5 बजे के करीब 8 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की बात सामने आई है। यह पानी सोमवार शाम तक सोनीपत में पहुंच सकता है। यह पानी सोमवार सायं तक सोनीपत में पहुंच सकता है। ऐसे में आसपास के गांवों पर खतरा बढ़ गया है। सोनीपत में यमुना नदी गन्नौर, राई आदि ब्लाकों से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करती है। रविवार को दिल्ली में भी यमुना नदी का जल स्तर 203.50 मीटर के करीब पहुंच गया है और इसके खतरे के निशान 205.33 मीटर को छूने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

Isha