युवक की हत्या का आरोपी रिमांड पर

5/25/2019 11:12:54 AM

राई : गांव जठेड़ी में युवक की हत्या करने में मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से 2 आरोपियों को जेल भेज दिया गया जबकि देवेंद्र नामक आरोपी को पुलिय ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।  

गौरतलब है कि गांव जठेड़ी निवासी नीरज बुधवार रात को अपने घर के अंदर कमरे में सो रहा था। नीरज के पिता श्रीओम ने आरोप लगाते हुए बताया था कि रात करीब 11 बजे देवेंद्र, धर्मबीर, मनीषा, नारायण उनके घर आए। वे उसके बेटे के कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए धक्का दे रहे थे। आरोपी कमरे में जबरन घुस गए और उन्होंने उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। अनुसंधान टीम में नियुक्त एस.आई. शमशेर सिंह ने आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उन्होंने आपसी कहासुनी को लेकर घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी मनीषा व धर्मबीर को जेल भेज दिया गया जबकि देवेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Isha