खुले में कूड़ा फैंका तो होगी कार्रवाई, निगम चस्पाएगा जागरूक पोस्टर

2/21/2020 3:08:16 PM

सोनीपत (स.ह.) : खुले में कूड़ा फैंकने वालों पर लगाम कसने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर के किसी भी क्षेत्र में अब कोई खुले में कूड़ा फैंकता नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम शहर के कई जगह अवैध रूप से कूड़ा डालने वाली जगह पर जागरूकता पोस्टर चस्पाएगा।

दरअसल शहर में कई जगह ऐसे कूड़ा डालने वाले स्थान बनाए हुए हैं जो निगम अधिकारियों के संज्ञान में नहीं रहते। इसके चलते वहां कूड़े के ढेर लगने शुरू हो जाते हैं। बरसात के समय यही कूड़ा सीवरेज लाइन में चला जाता है और सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में निगम ने फैसला किया है कि शहर में जहां भी अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है, उन स्थानों को बंद किया जाए।

Isha