गर्भपात करवाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

1/18/2019 11:13:58 AM

सोनीपत: शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व उसका गर्भपात करवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। महिला ने सिटी थाना की सैक्टर-23 चौकी पुलिस को बताया कि उसकी शादी सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी जयवीर के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था। उसके ससुराल पक्ष के लोग अक्सर मारपीट करते थे।

इतना ही नहीं उसके गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया था। उसका दहेज का सामान भी अपने पास रख लिया। बाद में वह अपने मायके आ गई थी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जहां काऊंसिङ्क्षलग के बाद मामला समझौता कोर्ट में भेजा गया था। वहां भी समझौता नहीं होने पर सिटी थाना पुलिस ने 5 दिसम्बर, 2018 को पति जयवीर, सास-ससुर व 2 ननदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सैक्टर-23 चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह की टीम ने आरोपी पति जयवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

Deepak Paul