सड़क से गुजर रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

1/11/2019 2:03:28 PM

गोहाना(अरोड़ा): एक गांव में सड़क से गुजर रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। 3 आरोपियों ने पीड़िता की मां को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। एक और मामले में एक लड़की का उसके घर से गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए तथा जांच कर रही है।पहले मामले में पीड़िता अपने गांव के स्कूल की छात्रा है। उसका आरोप है कि एक लड़का उसे आते-जाते परेशान करता था। जब वह सड़क से गुजर रही थी, वह लड़का अपने 2 साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था। तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया तथा उससे दुष्कर्म की कोशिश की। मौके पर पहुंची पीड़िता की मां को भी  पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी गई।

दूसरे मामले में स्विफ्ट कार में आए 2 आरोपी एक लड़की का गन प्वाइंट पर उसी के घर से अपहरण करके ले गए। पीड़िता के पिता के अनुसार रात के समय उनके घर के सामने एक कार रुकी। कार से 2 आरोपी उतरे। उनके हाथ में गन थी। गन दिखाकर आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ कार में डाल कर फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Deepak Paul