महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास

7/13/2019 2:31:18 PM

गन्नौर (नरेंद्र): गन्नौर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने व तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी ननद के साथ खेत में पशुओं का चारा लेने गई थी।

जब वह पानी पीने के लिए खेत में बने ट्यूबवैल पर गई तो पीछे से उनके गांव के संजय ने उसे अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो संजय ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर उसकी ननद भी मौके पर पहुंच गई। इस पर संजय मौके से फरार हो गया। 

आरोप है कि संजय ने अपने साथी के साथ मिलकर कई वर्ष पहले उसके पति की हत्या कर दी थी लेकिन वह मामले में बरी हो गया था। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Isha