महिला ने कार में दिया बच्ची को जन्म

5/19/2019 6:21:27 PM

सोनीपत (स.ह.): रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही गर्भवती को दर्द शुरू हो गए। परिजन निजी वाहन लेकर स्टेशन से अस्पताल के लिए निकले। अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल में पहुंचने पर प्रसूति विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी ने नाल काटकर जच्चा-बच्चा को अलग किया। दोनों को प्रसूति विभाग के वार्ड में भर्ती किया गया है। 

बिहार हाल में तिहाड़ कलां निवासी दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी कंचन देवी गर्भवती थी। वह उसे लेकर अपने गांव बिहार जा रहा था। स्टेशन परिसर में रेल के आने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान उसकी पत्नी को दर्द बढऩे लगे। निजी वाहन कर वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल जाने लगा। रास्ते में गाड़ी में उसकी पत्नी ने बच्ची को जन्म दे दिया।  महिला स्टाफ कर्मचारी रितु ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों को प्रसूति विभाग के वार्ड में भर्ती किया है। चिकित्सकों की राय पर स्वास्थ्य सेवाएं दोनों को दी जा रही हैं।

Isha