सिविल सोसायटी ने डी.ई.ई.ओ. को सौंपे निजी स्कूलों के खिलाफ सबूत

5/19/2019 2:05:19 PM

सोनीपत (स.ह.): निजी स्कूलों व निजी अस्पतालों द्वारा मनमानी फीस वसूलने को लेकर सिविल सोसायटी द्वारा राज सिंह दलाल के नेतृत्व में शनिवार को डी.ई.ई.ओ. को सबूत सौंपे तथा कार्रवाई करने की मांग की गई। सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह दलाल ने बताया कि अभिभावकों के साथ मिलकर पिछले लम्बे समय से सिविल सोसायटी निजी स्कूलों और निजी अस्पतालों के खिलाफ आवाज उठा रही है। इस संबंध में शुक्रवार को छोटूराम धर्मशाला से लेकर डी.सी. कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया था।

इस दौरान सोनीपत आए रोहतक रेंज के कमिश्नर को भी सिविल सोसायटी ने सबूत दिए थे। जिसके बाद उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए तथा सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाए। राज सिंह दलाल ने बताया कि रोहतक रेंज के कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि निजी स्कूलों की एसोसिएशन के साथ भी बैठक करके उन्हें नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए जाए। 

Isha