सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

12/14/2018 2:01:05 PM

राई: लड़सौली के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां से उसे पी.जी.आई. रोहतक दाखिल करवाया गया। यहां पर वीरवार को घायल ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सनपेड़ा निवासी कृ ष्ण ने बताया कि 2 दिसम्बर को उसके पिता गांव के ही सत्ते के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत आ रहा था। जब दोनों लड़सौली के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। यहां पर वीरवार को घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Deepak Paul