हादसे में शोरूम संचालक की मौत

11/3/2018 3:00:49 PM

सोनीपत: गोहाना रोड पर गाड़ी ने बाइक सवार शोरूम संचालक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। गांव गुहणा निवासी अरविंद चचेरे भाई विकास के साथ सुभाष चौक पर गारमैंट्स का शोरूम चलाता था। बुधवार देर रात को अरविंद व विकास सोनीपत से घर जाने के लिए निकले थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। जब दोनों गोहाना रोड पर पहुंचे थे तो अरविंद की बाइक को तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी ने टक्कर मार दी। विकास ने अरविंद को संभाला

गंभीरावस्था में अरविंद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। वहीं, विकास की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है जल्द ही गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deepak Paul