प्रतीक, समृद्धि, हितेश व नित्य ने स्कॉलरशिप टेस्ट में मारी बाजी

2/18/2019 2:35:34 PM

सोनीपत(ब्यूरो): सरस्वती शिक्षा संस्थान सीनियर सैकेंडरी स्कूल मुरथल रोड में आयोजित स्कॉलरशिप टैस्ट का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। विभिन्न समूहों में प्रतीक, समृद्धि, हितेश व नित्य पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के चारों समूहों में पहले तीन स्थान पर रहे बच्चों को संस्था के चेयरमैन सुखप्रिय शास्त्री, निदेशक दीपक कुमार, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार व मुख्याध्यापिका रीटा तनेजा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 2 चरणों में आयोजित इस परीक्षा में शहर के करीब 2 हजार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था। 

संस्थान के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि 7वीं से 9वीं कक्षा वाले ग्रुप में वैदिक ईरा स्कूल के नित्य ने पहला, शिवा शिक्षा सदन की हिना ने दूसरा व लिटल एंजल्स के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथी से छठी कक्षा वाले वर्ग में वैदिक ईरा स्कूल के हितेश ने प्रथम, होली चाईल्ड की सान्वी ने द्वितीय व जानकीदास स्कूल के समर्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पहली से तीसरी कक्षा वाले ग्रुप में होली चाइल्ड स्कूल की समृद्धि ने पहला, सैंट्स ज्यूड स्कूल के अंश आंतिल ने दूसरा व आर.डी.पी.एस. की चेल्सी ने तीसरा स्थान पाया। जबकि पी.पी. कक्षाओं के वर्ग में एंजिल स्टार के बच्चों ने बाजी मारी। प्रतीक, कृतिका व संस्किा पहले तीन स्थानों पर रहे। पहले स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कार के तौर पर साइकिलें प्रदान की गई। अन्य विजेताओं को भी आकर्षक पुरस्कार दिए गए।  

Deepak Paul