किसान की हत्या, जली हालत में मिला शव

12/17/2018 9:12:47 AM

सोनीपत(खत्री): गांव जाहरी के एक युवा किसान की हत्या कर सबूत छिपाने के मकसद से उसके शव को जला दिया गया है। वहीं, उसके शव को कुत्तों ने भी नोच खाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोनीपत के गांव जाहरी बाईपास के पास खेतों में जली हालत में नवीन (32) पुत्र राजकुमार निवासी गांव जाहरी का शव बरामद हुआ है, जो 2 दिन पहले अपने घर से सुबह खेतों में फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। 

जब परिजन उसे ढूंढते हुए खेतों में पहुंचे तो कुत्ते नवीन के शव को नोच रहे थे। नवीन के शव को आग भी लगा रखी थी। परिजन पूर्व सरपंच विनोद ने बताया कि नवीन घर से खेतों में सिंचाई करने की बात कहकर गया था जो 2 दिनों से वापस नहीं आया था। आज उसका शव यहां मिला है और बाइक भी जली हुई हालत में पाई गई है। 

वहीं मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एफ..एस.एल टीम. को बुलवाकर जांच की तो सामने आया की आरोपियों ने सबूत मिटाने के मकसद से शव व उसकी बाइक को जला दिया था।  सदर थाना पुलिस एस.एच.ओ. रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Rakhi Yadav