पहले किया दुष्कर्म, जमानत पर आकर की मारपीट और दी धमकी

12/16/2018 2:02:33 PM

सोनीपत: शहर थाना क्षेत्र की महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पर मारपीट, तोडफोड़ व घर से चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में 3 माह तक जेल में रहने के बाद अब वापस आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया है कि उसकी जान-पहचान गांव राजपुर के युवक सोनू के साथ हुई थी। 

उसके बाद उनके बीच झगड़ा होने लगा। सोनू ने उसके साथ मारपीट कर दबाव डाल कर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। उसके खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया था। बाद में आरोपी 3 माह तक जेल में रहा। अब जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी उसे फिर से तंग करने लगा। रात को आरोपी उसके घर पर पहुंच गया और गाली-गलौच किया। आरोपी ने उसके घर में तोडफ़ोड़ भी की। साथ ही कपड़े व सामान चोरी कर ले गया। महिला ने एसपी को शिकायत दी तो पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Deepak Paul