प्लाट में ले जाकर मंदबुद्धि किशोरी से की घिनौनी हरकत

9/9/2017 9:49:42 AM

गोहाना (अरोड़ा): सदर थाना गोहाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव के युवक पर पड़ोस की मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि गत शाम करीब 5 बजे उसकी 15 साल की बेटी गली में खेल रही थी। किशोरी मंदबुद्धि है। पड़ोसी युवक किशोरी को पकड़कर एक प्लाट में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी का मेडीकल करवाया।