Pics:अस्पताल के छत का प्लास्टर गिरने से 2 मासूम बच्चों को आईं चोटें

6/24/2016 5:15:07 PM

सोनीपत(पवन राठी): गोहाना में एक सरकारी अस्पताल में क्वार्टर नंबर 7 में छत का प्लास्टर गिरने से 2 बच्चे समेत एक महिला घायल हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में क्वार्टर नंबर 7 में रहती फ़ोर्थ क्लास महिला कर्मचारी किरण ने बताया कि वह पिछले 18 साल से यहां रह रही है। आज सुबह 9 बजे वह अपने काम पर चली गई थी। पीछे से घर पर उसके बेटे की पत्नी व उसके 2 बच्चे कमरे में थे और अचानक कमरे की छत का प्लास्टर गिर गया। 2 बच्चे दिवंश व लकी घायल हो गए। 

 

कर्मचारी महिला किरण ने मैडिकल विभाग पर आरोप लगाया कि वह यहां रहने के नाम पर हाऊस रेंट लेती आ रही है, लेकिन मेंटीनेंस नहीं कर रही। अब उन्हें खाली करने को कहा जा रहा है। 

 

वहीं इस बारे में सरकारी अस्पताल की एस.एम.ओ पूनम ने बताया कि यहां कच्चे कर्मचारियों के लिए 8 क्वार्टर बनाए गए है। जिनमें 5 क्वार्टर को पहले से ही कडंम किया जा चुका है, जिसके चलते इनको पहले भी क्वार्टर खाली करने को कहा गया था, लेकिन ये अपने रिस्क पर यहां रहते आ रहे है, जिनको आज भी इन क्वाटरों को खाली करने के लिए कहा गया है।