Industrial Area में बदमाशों ने सिक्योरटी गॉर्ड पर की फायरिंग, हालत गंभीर (Watch Pics)

3/15/2016 10:04:01 AM

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में फिल्म इंडस्ट्री के बाहर अंसल इंडस्ट्री के सिक्योरटी गॉर्ड कृष्ण यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार, राई इंडस्ट्रियल एरिया में कृष्ण यादव नाम के सिक्योरटी इंचार्ज पर बाइक सवार बदमाशों ने 4 गोलियां फायर की, लेकिन 4 फायर में से एक गोली उसके पेट में लगी, इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे खानपुर पी.जी.आई रैफर कर दिया गया, जहां वो मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है।