धर्म की दीवार तोड़कर रचाई शादी, मिली धमकी (देखें तस्वीरें)

11/17/2015 11:36:21 AM

सोनीपत (पवन राठी): एक प्रेमी जोड़े ने धर्म की दीवार तोड़कर शादी क्या की। दोनों को लड़की के परिजनों से जान का खतरा बन गया।  दरअसल, इसी साल जून माह में जींद निवासी एक मुस्लिम लड़की ने गोहाना के गांव रबडा के रहने वाले हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाले एक लड़के के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। तब से लेकर दोनों को जान से मारने की धमकी के साथ लड़की के परिजनों द्वारा उन पर हमले की कोशिश भी की जा चुकी है।

जी हां, खानपुर महिला विश्वविद्यालय में लड़की का पति कार में उसे छोड़ने के लिए जा रहा था तो लड़की के परिजनों ने उन पर हमले की नियत से उनका पीछा किया और दोनों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए गांव में कार को ले गए।

तब कहीं जाकर उनकी जान बच पाई। दोनों ने इस बात को लेकर पुलिस में भी फोन किया लेकिन फोन करने के कई घंटे के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो दोनों अपने गांव वालों के साथ अपनी सुरक्षा को लेकर सदर पुलिस थाना गोहाना में पहुंचे तो पुलिस वालों ने उन्हें सुरक्षा देने से मना करते हुए उनको शादी करने पर फटकार भी लगा दी।

पीड़ित इस नवविवाहित प्रेमी जोड़े का कहना है कि उनके अलग-अलग धर्म है। उन्होंने जून में आर्य समाज में शादी की है। लड़की ने बताया कि उसको अपने परिजनों से जान का खतरा है। शादी के बाद पुलिस ने एक माह तक सुरक्षा भी दी। मगर जब हमले की कोशिश हुई और पुलिस के पास सुरक्षा लेने के लिए पहुंचे तो थाने में मौजूद पुलिस वालों ने सुरक्षा देने से मना कर दिया।