यमुना में आस्था की डुबकी ने ली 2 सगी बहनों की जान (Pics)

6/27/2016 5:06:38 PM

सोनीपत (पवन राठी): यमुना में नहाते समय 2 बहनों की डूबने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है।

 

जानकारी के अनुसार रोहतक के दसहिया गांव की रहने वाली 2 सगी बहनें कुसुम और प्रभा अपने परिजनों के साथ सोनीपत के मिमारपुर यमुना घाट में रविवार स्नान के लिए आई थी, लेकिन जब वे दोनों यमुना में नहाने के लिए अंदर गई तो दोनों पानी में बनी दलदल में फंस गई और बाहर नहीं निकल पाई। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। 

 

गोताखोर ने बताया कि दोनों गहरे पानी में चली गई, जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। इस मामले की जांच रहे ए.एस.आई. अशोक ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि 2 बहनें यमुना में स्नान करने आई थी और दोनों डूब गई। गोताखोर की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया है, परंतु दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी है।