डॉक्टर के नाम पर धब्बा: 20,000 में करते थे भ्रूण लिंग जांच...रंगे हाथ काबू (Pics)

8/23/2016 1:33:46 PM

सोनीपत (पवन राठी): भ्रूण लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाऊंड केंद्रों के खिलाफ जारी कार्रवाई में गत रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नरेला में एक अल्ट्रासाऊंड केंद्र पर छापा मारकर महिला डॉक्टर सहित 3 डॉक्टरों को अल्ट्रासाऊंड करते पकड़ा। सी.एम.ओ. डॉ. जे.एस. पूनिया ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि नरेला के गायत्री अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच का कार्य चल रहा है।

 

सोनीपत से लोगों को यहां लाया जाता है और मोटी रकम लेकर लिंग जांच की जाती है। डिप्टी सिविल सर्जन डा. आदर्श शर्मा व बढख़ालसा पी.एस.सी. की एस.एम.ओ. डा. अनविता कौशिक के नेतृत्व में 10 कर्मचारियों की टीम तैयार की जिसमें एक गर्भवती महिला को डमी ग्राहक बनाया।

 

महिला ने अस्पताल में जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात कही। आखिर में 20,000 रुपए में सौदा तय हुआ। यहां एक महिला डॉक्टर गायत्री और रेडियोलॉजिस्ट डा. योगेश गुप्ता ने महिला का अल्ट्रासाऊंड किया और उसे बच्चे के लिंग के बारे में जानकारी दी। 

 

सूचना मिलते ही टीम ने अस्पताल मालिक डा. आर.के. दीवान से 20,000 रुपए के नोट बरामद कर लिए। बाद में अल्ट्रासाऊंड करने वाली महिला डा. गायत्री और बाहर से आकर प्रैक्टिस करने वाले रेडियोलॉजिस्ट डा. योगेश गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अल्ट्रासाऊंड मशीन को सील कर तीनों डाक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया।