शक्ति एप के जरिए सीधे राहुल गांधी से जुड़ेंगी हरियाणा की महिला कार्यकर्ता: शिल्पा

7/15/2018 6:07:15 PM

रानियां(दीपक): हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकत्र्ता अब सीधे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ सकेंगी। इसके लिए कांग्रेस के मोबाइल एप शक्ति की हरियाणा में लांङ्क्षचग हो गई है। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां शक्ति की शुरूआत हुई। यह बात हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शिल्पा रानी ने कही। 
वे रानियां में पुराने बस स्टैंड पर पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश व देश में भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन छेड़छाड़ व रेप की घटनाओं से महिलाएं डरी हुई हैं। 

एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार बेटियों को बढ़ावा देने के लिए बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा दे रही है और दूसरी तरफ प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों को टारगेट बनाया जा रहा है। जिससे सरकार का यह नारा फेल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार को लेकर कहा कि महिला कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। शिल्पा वर्मा ने बताया कि शक्ति एप महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा और इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू भी किया जाएगा। 

शक्ति एप से जुडऩे के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर किसी भी महिला कार्यकत्र्ता को अपना वोटर आई.डी. नंबर डालना होगा। यह नंबर कांग्रेस मुख्यालय की सोशल मीडिया विंग अपने यहां दर्ज कर लेगी। राहुल गांधी जब भी कोई दिशा-निर्देश देंगे तो वह एक साथ सभी के पास पहुंचेगा। संवाद के दौरान कोई भी कार्यकत्र्ता चैटिंग से सुझाव दे सकती है। पुरुष कार्यकत्र्ताओं के लिए अलग एप लांच होगी। इस मौके पर मनोज सोनी, प्रियंका रानी, सुरेन्द्र वर्मा व बंसीलाल सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Deepak Paul