70 साल में रुपया इतना कभी नहीं गिरा, जितना अब गिरा

9/21/2018 3:18:06 PM

सोनीपत: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 70 साल में आज तक जो कुछ नहीं हो सका है, वह भाजपा ने 4 साल में कर दिखाया। सबसे पहले तो रुपया आज तक कभी इतना नहीं गिरा, जितना के भाजपा के 4 साल में गिर गया है। दूसरा पैट्रोलियम पदार्थों के दाम 70 साल में कभी इतने नहीं बढ़े हैं। जो 4 साल में भाजपा ने बढ़ाए हैं। वास्तव में यह रिकार्ड भाजपा के नाम पर ही रहेगा।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा गत दिवस सोनीपत की एक निजी यूनिवॢसटी में में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इंट्रैक्टिव सेशन में छात्रों को सम्बोधित कर रहे थे। चर्चा में पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति में संयुक्त सचिव कृष्णा अल्लावा, कांग्रेस प्रवक्ता गौत्तम सेठ और गुरमेहर कौर भी मौजूद थे। सांसद हुड्डा ने भारतीय युवा कांग्रेस की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि साढ़े 4 साल पहले बड़े बहुमत के साथ केंद्र में और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी थी। 

तब भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वायदे किए गए थे। इनमें कहा गया था कि विदेशों से काला धन लेकर आएंगे। हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा किए जाएंगे। इसके साथ युवाओं से वादा किया गया था कि 2 करोड़ नौकरियां देने का काम करेंगे। प्रदेश व देश में महंगाई को घटाएंगे और अच्छे दिन लेकर आएंगे। नारी के सम्मान से लेकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने तक का वादा हुआ था।

 इसके अलावा कर्मचारियों को भी पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में वेतन तथा कें द्रीय कर्मियों के लिए कई लोक-लुभावने वायदे किए गए परंतु 4 साल के शासनकाल में भाजपा ने केवल जुमले सुनाए और लोगों की भावनाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल खत्म होने को आया है। एक भी वादा ईमानदारी से पूरा नहीं किया गया। इसके बावजूद भाजपा कहती है कि 70 साल में जो नहीं हुआ, हमने वो कर दिखाया है। 

 70 साल में किसान पर कभी इतना कर्जा नहीं चढ़ाए साढ़े 8 लाख करोड़ से बढ़कर कर्ज 15 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यह रिकार्ड तो हरियाणा प्रदेश में भी बनाया है। जब 2014 में लोगों ने इनको सत्ता की चाबी दी थी, उस समय हरियाणा विकास में नंबर एक था, वही हरियाणा अब अपराध दर में नम्बर एक हो गया है। विकास में नम्बर एक हरियाणा आज विनाश में नम्बर एक है। 4 साल में चार बार हरियाणा जला और कानून व्यवस्था की विफलता में नंबर एक बन गया है। 
 

Deepak Paul