नैशनल हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, चालक हुआ चोटिल

7/14/2019 2:36:56 PM

राई : राई के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हाइवे के विस्तारीकरण के चल रहे काम में अचानक हरियाणा रोडवेज की एक बस गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ। चालक को मामूली चोटें आई हैं। बस पलटने की सूचना पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बस को जे.सी.बी. की सहायता से बाहर निकाला गया, इसके बाद यात्रियों को दिल्ली जा रही दूसरी बस में रवाना किया गया।

जानकारी के मुताबिक पलवल डिपो की हरियाणा रोडवेज की एक बस चंडीगढ़ से आगरा जा रही थी। बस खचाखच सवारियों की भरी हुई थी। बस जब राई के पास पहुंची तो अचानक बस का संतुलन बिगड़गया। बस का संतुलन बिगड़ते देख सवारियों में हड़कम्प मच गया। आपको बता दें कि यह गड्ढे हाईवे विस्तारीकरण की वजह से हुए हैं। बस पलटने की सूचना पाकर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जे.सी.बी. की सहायता से बस को सीधा करवाया। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें फस्र्ट एड दिया गया। इसके बाद दूसरी बस में यात्रियों को बिठाकर रवाना किया गया। इस बस को विनोद नामक चालक चला रहा था, यह चोटिल बताया जा रहा है। राई थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि रोडवेज बस की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दूसरी बस में यात्रियों को रवाना कर दिया गया था। 

कुंडली में भी लगा जाम 
गांव कुंडली के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के पलटने से हाइवे पर जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी विकराल हो गई कि वाहन चालक रेंगते नजर आए। गनीमत रही कि कार में सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार को सड़क किनारे करवाया व जाम खुलवाया।

Isha