बैक लोन फर्जीवाड़े में वकील गिरफ्तार, अन्य आरोपी की तलाश

10/10/2015 1:19:10 PM

सोनीपत, (पवन राठी) : बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने लोन फर्जीवाड़े के आरोप में दिल्ली के एक वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में पुलिस दिल्ली में छापे मारी कर रही है। 

 करोड़ों के लोन का फर्जीवाड़ा यहां सेक्टर-14 के सिडिकेट बैंक में हुआ है। पुलिस ने दिल्ली के वकील नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसने 250 लाख का लोन फर्जी कागजात के आधार पर दिल्ली के उतम नगर निवासी ओम प्रकाश को मंजूर कर दिलवाया। यह खुलासा तब हुआ जब बैंक को लोन की किस्त नहीं मिली। बैक अधिकारी ने पाया कि दिल्ली आदर्श नगर में जिन दो फ्लैटों की रजिस्ट्री को गिरवी बैक में रखा गया था वह किसी और के नाम पर पाए गए। तब बैक अधिकारियों के हों उड़ गए। पुलिस में केस दर्ज कराया गया।  अब पुलिस ने वकील नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और ओम प्रकाश फरार है।  पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बैंक के पैनल वकील नवीन कुमार का कहना है कि उन्होंने कोई धोखा नहीं किया है।  कागजात बैक को दिए वे सही हैं। 
 पुलिस का कहना है कि एक अन्य आरोपी ओम प्रकाश बहुत शातिर है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसने गिरफ्तार किए गए वकील के साथ मिलकर बैंक को करोडो का चूना फर्जी कागजात पेश कर लगाया है।  
अब पुलिस को बैंक के कुछ लोगों का भी इस में शामिल होने का शक है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि सोनीपत के बैंकों में फर्जीवाड़ा कर लोन लेने का यह पहला मामला नहीं है इस से पहले भी राई में करोडों रूपये बैंक लोन  का फर्जीवाड़ा हो चुका है।