लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, फिर मांगे पांच लाख, जेठ ने किया दुष्कर्म

4/1/2019 7:28:41 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में एक लड़की को एक लड़के के साथ प्यार कर उसके साथ शादी करना मंहगा पड़ गया। उसने कभी ये नहीं सोचा होगा कि जिस दोस्त को वो अपना सबकुछ मानते हुए उसे जीवनसाथी बनाया है, वही उसके प्यार को पैसों से तोलेगा और उसकी इज्जत से खिलवाड़ करेगा। दरअसल, लड़की ने जिस लड़के से शादी की वह अब उससे पांच लाख की मांग कर डाली, जिसके पूरा न होने पर युवती के जेठ ने उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं जेठ फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गोहाना सदर थाना के इलाके के एक गांव की रहने वाली एक लड़की की रोहतक के दतोदा गांव के रहने वाले युवक जोगेंद्र से पिछले कई महीनों से अच्छी दोस्ती थी। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने परिवार वालों की बिना मर्जी के 2 जनवरी 2019 को दिल्ली के एक मंदिर में लव मरीज कर ली उसके बाद दोनों ने कोर्ट में सेफ हाउस में रखने की डिमांड की। शादी के बाद दोनों सेफ हाउस में रहने लगे।

कुछ दिन बाद युवक जोगेंद्र लड़की को मिलवाने रोहतक के एक गांव में अपनी बुआ के घर ले गया। वहां उसने पत्नी से पांच लाख की डिमांड कर की, लेकिन लड़की ने कहा उसने तो अपने माता पिता की बिना सहमति से लव मैरिज की है, वो पैसे नहीं ला सकती। जिसके कुछ दिनों बाद जोगेंद्र पत्नी को अपने माता पिता के घर गांव दतोड़ ले गया। यहां फिर उसने पत्नी से पैसे लाने की डिमांड की। पैसे नहीं लाने पर महिला के पति जोगेंद्र व जेठ पवित्र ने मिलकर महिला को नशे की दवाई दे दी। जिसके बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

बाद में महिला ने होश में आने के बाद आप बीती अपने माता पिता को बताई। जिसके बाद के परिवार वाले गांव पहुंचकर लड़की को अपने साथ गोहाना ले आए। 19 मार्च को महिला ने अपने पति व जेठ के खिलाफ थाने में आकर उसके साथ दुष्कर्म व् पैसे मांगने की शिकायत दी। जिस के बाद पुलिस ने आरोपी युवक जोगेंद्र को रोहतक से गिरफ्तार किया और अदलात में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं महिला का जेठ अभी फरार बताया जा रहा है।

Shivam