लापरवाही : बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग फरार, 6 पकड़े

5/21/2019 11:14:07 AM

सोनीपत (स.ह.): आई.टी.आई. चौक के पास बाल सुधार गृह से रविवार रात को 7 नाबालिग वहां तैनात वार्डर पर हमला कर फरार हो गए। जेल प्रशासन व पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार्रवाई करते हुए चार को कुछ दूरी से ही काबू कर लिया। रात को तीन नाबालिग भाग निकले, जिस पर जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने 7ों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पॉक्सो व हत्या में नामजद रहे 2 नाबालिगों को पकड़ लिया है। दो नाबालिग पानी पीने के बहाने बाहर आए थे और बाद में पांच अन्य के साथ मिलकर वार्डर पर ही हमला कर भाग निकले थे। मामले में बाल सुधार गृह अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। अधिकारियों ने तीन दिन से खराब सबमर्सिबल को ठीक नहीं कराया। जिसके चलते ही नाबालिग बहाने से बाहर आए और फिर भाग निकले। 

बाल सुधार गृह के वार्डर राममेहर सिंह ने बताया कि रविवार रात को वह ड्यूटी पर थे। बाल सुधार गृह में सबमॢसबल जला हुआ था। जिसके चलते सप्लाई के पानी को प्रयोग में लाया जा रहा था। रात करीब दस बजे नाबालिग उसे पानी देने के लिए कहने लगे। पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन बाद उसने गर्मी के चलते पानी देने को कह दिया। इस पर उसने दो नाबालिग को बाहर आकर पानी ले जाने की अनुमति दे दी। जब वह पानी लेकर वापस जाने लगे तो कमरे के गेट के पास पहुंचते ही अन्य नाबालिगों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। उसके शोर मचाने पर वहां तैनात हवलदार उसे बचाने आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया और ताला खोलकर दीवार फांदकर भाग गए। इस पर तुरंत बाल सुधार गृह प्रशासन हरकत में आया और एक नाबालिग को गेट के पास से ही काबू लिया। 6 अन्य फरार हो गए। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। रात को ही पुलिस व बाल सुधार गृह प्रशासन ने कार्रवाई कर तीन अन्य को पकड़ लिया। रात को तीन नाबालिग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाल सुधार गृह प्रशासन के पत्र पर 7 नाबालिगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

3 नाबालिगों पर दर्ज हैं हत्या, लूट व पोस्को एक्ट के मामले 
रात को भागे तीनों नाबालिगों गंभीर मामलों में नामजद रहे हैं। इसमें एक पर फरीदाबाद में पोस्को एक्ट का मामला दर्ज है। दूसरे पर गुरुग्राम में लूट का तथा तीसरे पर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज हैं। रात को भागे सभी नाबालिगों को दिसम्बर 2016 में सोनीपत बाल सुधार गृह में लाया गया था। 

बाल सुधार गृह में नहीं पर्याप्त स्टाफ, दीवारें भी जर्जर 
बाल सुधार गृह में सुरक्षा के कतई पुख्ता इंतजाम नहीं है। यहां पर स्टाफ के नाम पर केवल 7 सुरक्षा कर्मी जबकि जरूरत 10 से 12 कर्मियों की है। बाल सुधार गृह में फिलहाल 84 नाबालिग हैं, जो विभिन्न अपराधों के मामलों में यहां पर लाए गए गए हैं। अधीक्षक अजय बल्हारा ने बताया कि स्टाफ कम है जो 7 कर्मचारी उपलब्ध हैं, उनमें से भी एक दिव्यांग है जबकि पिछले दिनों एक की मौत हो गई थी तो उसके स्थान पर भी दूसरा कोई नहीं आया। 

Isha