मंत्री पंवार ने कहा- नहीं बंद किया गांवों में बसों का रात्रि ठहराव

12/4/2018 9:49:07 AM

सोनीपत(दीक्षित): सरकार ने एक बार फिर अपने ही आदेशों पर यू-टर्न लिया है। गांवों में रात्रि ठहराव की सेवाएं समाप्त किए जाने के मामले में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने स्पष्ट किया कि इस मामले में सरकार ने आदेश जारी नहीं किए थे, बल्कि मीडिया में जो समाचार छापे गए हैं, वे मिस अंडरस्टैंडिंग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सभी जी.एम. को निर्देश दिए गए हैं कि रात्रि ठहराव की सेवाएं बंद नहीं होंगी। ग्रामीणों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री कृष्ण पंवार सोमवार को लघु सचिवालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव से संबंधित आ रही दिक्कतों से संबंधित समस्याएं जी.एम. सुनेंगे और उन्हें तुरंत हल भी करेंगे। उन्होंने सब्जी मंडी में हुई हत्या व जुआं में हुए झगड़े के मामले में पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। जुआं के ग्रामीणों ने मामले का आई.ओ. बदलने की मांग की थी। मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि सोनीपत में पुलिस के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलना चिंता का विषय है।

उन्होंने इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेने के निर्देश एस.पी. को दिए हैं। मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं है बल्कि 6-7 पाॢटयां हैं। अपने भीतरी घमासान से ही यह पार्टी खत्म हो जाएगी। पार्टी में बहुत से लोग सी.एम. पद के दावेदार हैं, ऐसे में वे पार्टी व जनता के भले की नहीं बल्कि अपने भले की सोच रहे हैं। कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। भाजपा आत्मविश्वास से भरी पार्टी है, जिसने हरियाणा में नगर निगम चुनाव अपने पार्टी चिन्ह पर लडऩे का निर्णय लिया है। जबकि अन्य किसी दल में यह दम नहीं है।

Rakhi Yadav