सैटेलाइट से पराली जलाते पकड़े गए किसान पर जुर्माना

10/12/2018 2:14:37 PM

गोहाना(अरोड़ा): सैटेलाइट से पता चला है कि गांव मुंडलाना में एक किसान ने खेत में धान की पराली जलाई है। प्रशासन ने किसान पर अढ़ाई हजार रुपए जुर्माना भी लगा दिया है। किसानों को धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार और प्रशासन गंभीर हैं। किसानों को अवशेष नहीं जलाने के लिए जहां जागरूक किया जा रहा है वहीं कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।

अधिकारियों द्वारा सैटेलाइट से भी किसानों पर निगरानी रखी जा रही है। नायब तहसीलदार राजबीर सिंह दहिया ने बताया कि सैटेलाइट से पता चला कि गांव मुंडलाना में एक किसान द्वारा करीब 2 एकड़ में धान की पराली जलाई है। अधिकारियों ने जांच करके किसान का पता लगाया। किसान की पहचान चांद के रूप में हुई। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसान को अढ़ाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 

Deepak Paul