सत्ता नहीं, व्यवस्था बदलनी है : केजरीवाल

12/17/2018 9:37:28 AM

सोनीपत: हरियाणा में सत्ता नहीं, व्यवस्था बदलने की आवश्यकता है। प्रदेश में व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसके अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा मिले, युवाओं को रोजगार मिले, पढ़ाई के लिए शानदार स्कूल और उपचार के लिए शानदार अस्पतालों की सुविधा हो। 

यह बात रविवार को शहर के हुडा मैदान में स्कूल-अस्पताल रैली को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में पिछले साढ़े 3 साल में ही स्कूलों और अस्पतालों की तकदीर बदल दी है। 

प्राइवेट स्कूलों और प्राइवेट अस्पताल में मची लूट पर लगाम कस दी है। केजरीवाल ने कहा कि किसानों के लिए फसल बर्बाद होने पर मुआवजा व शहीद के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए सम्मान राशि की व्यवस्था की है। 

Rakhi Yadav