गर्भवती पत्नी को पीटा, मामला दर्ज

12/21/2017 5:59:11 PM

सोनीपत(ब्यूरो):खाने के लिए पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ढेहा बस्ती की रहने वाली आरती (25) ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले आकाश से हुई थी। महिला ने बताया कि वह 8 माह की गर्भवती है। सोमवार रात को वह घर पर थी। इसी दौरान आकाश घर पर आया तो उसने खाने के लिए पैसे मांगे। इस पर आकाश ने उसे गालियां दी। 

जब उसने विरोध किया तो पति ने उसे पीट दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आकाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने अपने पिता करनाल निवासी जयपाल को अवगत करवाया जिसके बाद पिता व मां बिमला ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और सूचना पुलिस को दी। थाना सिटी प्रभारी राजपाल ने बताया कि महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।