राजकुमार सैनी ने किसे कहा सूअर के बच्चे ?

11/25/2015 5:44:57 PM

सोनीपत,(पवन राठी) : सांसद राजकुमार सैनी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियो में बने रहते हैं। आज सोनीपत में एक बार फिर राजकुमार सैनी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। सैनी पिछडा वर्ग मंच की बैठक  में बिना नाम लिये सैनी ने किसी वर्ग को सूअर का बच्चा बता दिया। उसके बाद मीडिया के कैमरे में अपनी बात रिकार्ड होती देखकर सूरवीर शब्द प्रयोग करने लगे।

28 नवम्बर को दिल्ली में पिछडा वर्ग की रैली को लेकर राजकुमार सैनी सोनीपत में पिछडा वर्ग मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं को देखकर सैनी ने भाषा की सारी मर्यादाएं तोड दीं। सैनी ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि जब पिछडा वर्ग की आवाज अम्बेडकर ने उठाई तो इन सूअर के बच्चों ने उन्हें पार्लियामेंट जाने से रोका था। उन्होंने मंच से दो बार सूअर के बच्चे कहा। बाद में मीडिया के कैमरे देख कर सूअर के बच्चे शब्द शूरवीरों में बदल गये।

राजकुमार सैनी ने केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्याण के बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके मंत्री धमकाने वाले अंदाज में बात कर रहे हैं उनकी इस तरीके की बात बेहद शर्मनाक है।