ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में रेलवे

5/20/2019 2:06:31 PM

सोनीपत(मनीष): दिल्ली-अम्बाला रेलमार्ग पर ट्रेनों  की रफ्तार बढ़ाने को लेकर जल्द ही ट्रायल ले सकती है। ट्रायल लेने के लिए अधिकारी मई माह के अंत में या फिर जून माह के शुरूआत में दिल्ली से अम्बाला के बीच डाले गए ट्रैक का निरीक्षण कर सकती है। सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले लुधियाना गए जी.एम. ने दिल्ली लौटते समय भी रफ्तार को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की थी। हालांकि कुछ जगह पर निर्माणाधीन आर.यू.बी. व आर.ओ.बी. के कारण ट्रायल लेने में देरी हो रही है।
 
गौरतलब है कि रेलवे ने काफी समय पहले देश के 9 मार्गों पर सैमी हाई स्पीड टे्रन चलाने की तैयारी की गई थी जिसको लेकर दिल्ली-अम्बाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर अन्य ट्रेनों की रफ्तार बढाने के लिए फ्रांस के अधिकारियों के साथ अध्ययन करके लगातार कार्य किया गया। फ्रांस के सहयोग से किए गए अध्ययन में 3 चरणों में कार्य किया गया जिसमें रेल ट्रैक, रेलवे पुल व सिग्नल सिस्टम पर अच्छे तरीके से कार्य किया गया।

मौजूदा समय में दिल्ली अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार की बात करें तो 130 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से किया जाना है। वहीं दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच की बात करें तो 2 साल पहले करीबन 600 पुल व 50 मोड़ थे जिनके कारण ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है। टे्रनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ने इन पर कार्य करके कुछ मोड़ को समाप्त किया है। रेलवे के उच्चाधिकारियों के अनुसार इस प्रोजैक्ट पर करीबन 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, जो प्रति किलोमीटर 46 करोड़ रुपए अलग आने का अनुमान है। 

रफ्तार बढऩे के बाद सेमी हाई स्पीड ट्रेन से यात्री दिल्ली से चंडीगढ महज 1 घंटा 50 मिनट में सफर तय कर लेगा, जिसके लिए मौजूदा समय में 4 से ज्यादा घंटे का समय लगता है। सैमी हाई स्पीड टे्रन दिल्ली से चलने के बाद अम्बाला रेलवे स्टेशन पर ही ठहराव करेगी।

kamal